Indian News : शंघाई | दुनिया के कई देशोें में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर लगभग खत्म होने की कगार पर है, लेकिन चीन अभी भी कोरोना के कहर से उबर नहीं पाया है। हालात को देखते हुए चीन की सरकार ने कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं, सरकार ने संक्रमितों की पहचान करने के लिए अब घर—घर टेस्टिंग की शुरुआत की है। साथ ही अब सरकार ने कोरोना संक्रमण के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसे माइक के द्वार लोगों को बताया जा रहा है।

Total Lockdown in Shanghai मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्यकर्मी सड़कों पर घूमते और लोगों को अलर्ट करते नजर आ रहे हैं। वे माइक पर लोगों को आगाह कर रहे हैं कि रात को एक ही बिस्तर पर जोड़े साथ में सोए। हो सके तो किस करने से, साथ में खाना खाने से भी बचें। इस कारण आम आदमी का जीवन शंघाई में कठिन हो चुका है।

क्या दी जा रही हिदायत




शंघाई शहर को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके बाद लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वे लोग अपने घरों के अंदर रहें।
कमरे की खिड़की न खोले, गाना न गाने और घर के अंदर ही रहें। वहीं लोगों को खाने पीने के लिए बाहर जाने की भी मनाही है।
कोरोना के नियमों की इतनी सख्ती की गई है कि स्वास्थ्यकर्मी माइक में लोगों को यह कहते घूम रहे हैं कि रात के वक्त जोड़े साथ में न सोएं। किस करने से बचे और एक दूसरे को गगले न लगाएं।


शंघाई शहर को बंद कर दिया गया है। सुपरमार्केट और मॉल्स सभी बंद हैं। इससे लोगों के खाने पीने के स्टॉक खत्म हो रहे हैं और उन्हें खाने पीने की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शंघाई शहर के उप महापौर चेन टोंग ने गुरुवार के दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शंघाई में चाव और मांस जैसे स्टेपल का पर्याप्त भंडार है। लेकिन महामारी नियंत्रण उपायों के कारण वितरण और अंतिम मील की डिलीवरी में समस्याएं पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर कुछ थोक बाजारों और खाद्य भंडारों को फिर से खोलने की कोशिश करेगा और अधिक डिलीवरी कर्मियों को बंद क्षत्रों से बाहर निकालने की अनुमति देगा। साथ ही मूल्य निर्धारण पर भी नकेल कसी जाएगी।

You cannot copy content of this page