Indian News : दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भारत में अपनी नई लैंड क्रूजर LC300 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि इसे अगस्त, 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।


कंपनी इस साल भारत में कई गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। कुछ दिन पहले की टोयोटा की ग्लैंजा फेसलिफ्ट लॉन्च हुई थी। वहीं, अर्बन क्रूजर और एक नई मिड साइड SUV अभी पाइपलाइन में हैं।

आइए, जानते हैं आने वाली अर्बन क्रूजर में क्या कुछ मिलने वाला है।




कैसा होगा इस कार का लुक?

डिजाइन की बात करें तो इसमें मस्कुलर हुड, ब्लैक-आउट ग्रिल है, जिस पर ‘टोयोटा’ लिखा हुआ है, वहीं गोल हेडलाइट्स और LED फॉग लाइट्स के साथ-साथ DRL दिए गए हैं।

नए लुक में टोयोटा की न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर LC300 में चौकोर खिड़कियां , साइड-स्टेपर्स, ब्लैक फेंडर और 16-इंच के पहियों के साथ आएगी।

वहीं, इस कार को तीन रंगों- फ्रेंच वेनिला, सैंडी ताउपे और मर्लोट रेड में उपलब्ध कराया गया है।

इंजन

पॉवरफुल इंजन के साथ आएगी टोयोटा लैंड क्रूजर

लैंड क्रूजर को एक पावरफुल कार माना जाता है और यह गाड़ी अपने दमदार पावर के लिए जानी भी जाती है।

न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर LC300 को नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसमें 3.5 लीटर का ट्विन टर्बो V6 पेट्रोल इंजन मिलता है जो 415PS की पावर और 650Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

वहीं, 3.3 लीटर ट्विन टर्बो V6 डीजल इंजन 309PS की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन में 10-स्पीड गियरबॉक्स हैं।


फीचर्स

केबिन में मिलेंगे ये फीचर्स

टोयोटा न्यू जनरेशन लैंड क्रूजर को बेहद खास बनाया गया है और इसमें ब्लैक फिनिशिंग के साथ एक बेहतरीन केबिन दिया गया है, जो अंदर से काफी लग्जरी अनुभव कराता है।

इसके AC वेंट के चारों ओर सिल्वर डिजाइन, USB पोर्ट की एक जोड़ी, सेंट्रल कंसोल पर एक रेट्रो लैंड क्रूजर लोगो के साथ वुडेन डैशबोर्ड और एक 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है, जिससे गाड़ी को एकदम रेट्रो लुक मिलता है।

क्या होगी नई लैंड क्रूजर की कीमत?

पिछले साल नई लैंड क्रूजर LC300 को पेश किया गया है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में इस कार की कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम होगी और इसे कम्प्लीट बिल्ड यूनिट (CBU) के रूप में देश में लाया जाएगा।

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा के न्यू जेनरेशन लैंड क्रूजर की डिलीवरी में चार साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। टोयोटा ने बताया कि लैंड क्रूजर SUV की मौजूदा मांग को पूरा करने में उन्हें चार साल तक का समय लगेगा।

लैंड क्रूजर LC300 को पिछले साल पेश किया गया था और इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। अन्य बाजारों में इसे पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, भारत में इसे अब लाया जा रहा है।

You cannot copy content of this page