Indian News : दुनिया ( world) के सबसे रईस एलन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के बाद उसकी लागत घटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू हो गई है।

सूत्रों के अनुसार ट्विटर के एक आंतरिक संदेश में कहा गया है कि कंपनी का लक्ष्य सर्वर और क्लाउड सेवाओं से रोजाना 15 लाख डॉलर और 30 लाख डॉलर की बचत करना है। आंतरिक दस्तावेज के अनुसार ट्विटर को फिलहाल रोज 30 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है।

इसलिए कर रहे हैं छंटनी 




एलन मस्क ने कहा कि वे ट्विटर ( twitter) को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना चाहते हैं, इसलिए शुक्रवार से कर्मचारियों की छंटनी भी शुरू हो रही है। इस दिशा में उन्होंने पहले दिन से ही बड़े फैसले शुरू कर दिए थे।

3,700 ट्विटर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं

वह 4 नवंबर को 3,700 ट्विटर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। यह कंपनी ( company) के कुल 7,500 कर्मचारियों का तकरीबन 50 फीसदी है। कंपनी में बड़े स्तर पर छंटनी का दावा ब्लूमबर्ग ने एक अनाम सूत्र के हवाले से किया है। इस दावे की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल ट्विटर ( twitter) ने नहीं की है।

You cannot copy content of this page