Indian News

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, जिले के एक गांव के नजदीक बीच जंगल में दो बाइक आमने-सामने से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइकों में सवार युवक काफी दूर तक फेंका गए। दोनों युवकों को सिर में चोट आने की वजह से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्त नहीं हुई है। मामला जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक नंदपुरा के जंगल में यह हादसा हुआ है। एक युवक नंदपुरा की तरफ से बनिया गांव की तरफ जा रहा था और दूसरा युवक विपरीत दिशा से आ रहा था। दोनों की बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी। नंदपुरा के पास जंगल में बाइक अनियंत्रित हुई और आमने-सामने से टकरा गई। जिसके बाद दोनों बाइकों में सवार युवक काफी दूर तक दे फेंका गए थे।




इस हादसे के बाद घायल हुए दोनों युवक सड़क पर ही तड़प रहे थे। कुछ देर बाद जब राहगीर यहां से गुजरे तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि, जवानों को युवकों के घायल होने की जानकारी मिली थी। जवान मौके पर पहुंचे तब तक दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों के शव को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया है। यह दोनों युवक किस गांव के रहने वाले हैं पुलिस इस बात का पता लगा रही है।

You cannot copy content of this page