Indian News : लखीमपुर | दहला देने वीडियो सामने आया है | बाढ़ के बीच बहन के शव को कंधे पर लादकर दो भाई 5 किलोमीटर पैदल चल कर घर पहुंचे। लेकिन वीडियो सामने आया है। मैलानी थाने के एलनगंज महाराज नगर की शिवानी 12वीं की छात्रा थी। पलिया में रहकर पढ़ाई करती थी।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

2 दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी। टाइफाइड की शिकायत के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। ज्यादा हालत बिगड़ी तो डॉक्टरों ने लखीमपुर रेफर कर दिया। लखीमपुर ले जाते समय शिवानी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया | आगे रास्ता ब्लाक था तो भाईयों ने अपनी बहन के शव को नाव पैदल और बाइक से घर तक ले गए |

जिसका वीडियो सामने आया है। आपको बता दें,शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से पूरे लखीमपुर जिले में भयानक बाढ़ आई है। जिसके चलते कई रास्ते ब्लाक हैं।

You cannot copy content of this page