Indian News : गरियाबंद । जिले में सर्प दंश से सगे भाई-बहन की मौत होने से गांव में मातम छा गया है | यह घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है | बता दें कि बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं |पिछले एक माह में गरियाबंद जिले में सर्पदंश के 13 मामले आ चुके हैं |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे | रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई | तब तक 10 वर्षीय बेटा शेष कुमार सर्प दंश से अंजान था |

रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया | ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चो ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश उड़ गए | परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा | दोनों मासूमों की मौत हो गई थी | इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है | वहीं देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है | गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने रेफर कर दिया है |

You cannot copy content of this page