Indian News : महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर सीएम ( CM)उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का भी दावा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ शिवसेना के 37 विधायक मौजूद हैं और कोई दल-बदल कानून नहीं चलेगा।

बागी विधायकों को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम सदन के पटल पर जीतेंगे, हम हार नहीं मानेंगे। उन्होंने बहुत गलत कदम उठाया है। हमने उन्हें मुंबई लौटने का मौका भी दिया। अब, हम उन्हें मुंबई ( mumbai)आने की चुनौती देते हैं। राउत ने कहा कि सीएम उद्धव ठाकरे और शरद पवार जी लगातार संपर्क में हैं।

शिंदे मुंबई के लिए रवाना ( mumbai) 




संजय राउत के बागी विधायकों को मुंबई आकर बात करने की चुनौती देने के 50 मिनट बाद एकनाथ शिंदे गुवाहाटी से मुंबई के लिए निकले गए हैं। राउत ने दोपहर 12.20 मिनट पर कहा था कि बागियों को यहां आकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए, जिसके बाद शिंदे दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर गुवाहाटी से निकले हैं।

You cannot copy content of this page