Indian News : गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को नामांकन भरने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर से हवाई अड्डे पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करेंगे। इसके बाद अमित शाह के साथ महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज आएंगे, जहां नामांकन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होता है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद योगी गृह मंत्री के साथ नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर जाएंगे।

इससे पहले उऩ्होंने गोरखपुर में विजय संकल्प लेते हुए रुद्राभिषेक किया। वह तीन दिवसीय चुनावी दौरे पर गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे हैं। नामांकन भरने से पहले गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार सुबह रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर में अपने निवास के शक्तिपीठ में एक घंटे तक चले अनुष्ठान में उन्होंने भगवान शिव को पके आम के रस, 11 लीटर दूध, पानी, दही, घी, चीनी, शहद, गंगा जल और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक किया। उन्हें बेलपत्र, सफेद कमल, लाल कमल, कनेर, शमी पात्र, दूब, कुश, राय, गुड़हल, धतूरा, भांग और श्रीफल भी चढ़ाया गया।

द्वादश ज्योतिर्लिंग की षोडशोपचार की पूजा
रुद्राभिषेक की रस्म भगवान शंकर के पुत्र भगवान गणेश की पूजा के साथ शुरू हुई। उसके बाद मुख्यमंत्री ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव और द्वादश ज्योतिर्लिंग की षोडशोपचार पूजा की। इसी क्रम में अंत में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक की रस्म पूरी की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया गया।




नहीं हुए जन दर्शन
रुद्राभिषेक से पहले शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री की गोरखनाथ मंदिर में दिनचर्या पारंपरिक रही। उन्होंने अपने गुरु बहमलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर उनका आशीर्वाद भी लिया। चुनाव आचार संहिता के कारण जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया था।

You cannot copy content of this page