Indian News : रायपुर | कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की |

Read More>>>>>HC ने कर्नाटक के CM पर लगाया इतने हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला….

रायपुर के शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विकास उपाध्याय ने जानकारी दी की छत्तीसगढ़ में यह यात्रा 8 फरवरी को प्रातः 10:00 बजे रायगढ़ के रास्ते छग में प्रवेश करेगी | प्रदेश के सात जिलों से होकर ये यात्रा 11 फरवरी को अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी ।

इस दौरान कांग्रेस नेता उपाध्याय ने कहा कि देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यात्रा की शुरुआत की गई । प्रेस कॉन्फ्रेंस  में निगम सभापति प्रमोद दुबे सहित कांग्रेस नेता गिरीश दुबे, उधो राम वर्मा व बंशी कन्नौजे भी उपस्थित रहें । निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि जन अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को एक मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तन सत्याग्रह साबित होगा ।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page