Indian News : रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में रात में फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। उत्तर से आ रही हवाओं के चलते पारा गिरने के कारण रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान लगाया है।

ठंड हवाओं के असर से सरगुजा संभाग में लगातार तापमान गिर रहा है, वहीं बिलासपुर और दुर्ग में भी ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बलरामपुर शनिवार को सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 4.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं दंतेवाड़ा 31.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म था।

Read More >>>>मौसम विभाग ने रात में ठंड के साथ तापमान में भी गिरावट की संभावना जताई

रायपुर में न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। अंबिकापुर जिले में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम था। जशपुर में रात का पारा 6.8, कोरिया में 7 डिग्री रहा। आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान और गिर सकता है। वहीं बिलासपुर संभाग में शुक्रवार को रात का तापमान 15 डिग्री था, जो शनिवार को 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, दुर्ग जिले के तापमान में न्यूनतम 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page