Indian News : आज की तारीख में सूर्खियां बंटोर रहे ‘काचा बादाम’ (#KachaBadam) गीत को गाकर मशहूर हुए भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) सोमवार को सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हो गए। भुबन ने शोहरत हासिल होने के बाद एक कार खरीदी थी, जिसे वे चलाना सीख रहे थे, उसी दौरान सड़क हादसा (Road Accident) हो गया और वे बुरी तरह से घायल हो गए। फिलहाल उनका उपचार जारी है, सीने में चोट लगने की वजह से मामला गंभीर था, लेकिन हालत खतरे से बाहर है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) का एक बालक ‘सहदेव दिरदो’ (Sahadev Dirdo) ने ‘बसपन का प्यार’ (#BaspankaPyar) गाया था और इस गाने की वजह से उसने जो सूर्खियां बंटोरी, ऐतिहासिक (Historical) था। सहदेव के गाए इस गाने को बॉलीवुड (Bollywood) के कई प्लेटफॉर्म पर ब्रॉडकॉस्ट (Broadcast) किया गया। ‘इंडियन आइडल’ (#IndianIdol) जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर सहदेव को आमंत्रित किया गया और प्रोग्राम के होस्ट सहित जजेस ने भी उसके साथ ना केवल गीत को गाया, बल्कि झूम उठे थे।

सहदेव भी हुआ था शिकार

बता दें कि ‘बसपन का प्यार’ (#BaspankaPyar) गीत गाने के बाद सहदेव को नाम, पैसा और शोहरत सबुकछ मिला और उसे बॉलीवुड (Bollywood) के गानों को गाने का भी न्योता मिला। इसी बीच सहदेव भी एक सड़क हादसे (Road Accident) का शिकार हो गया था। वह अपने किसी एक मित्र के साथ बाइक चला रहा था, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया था। उस चोट से उबरने में सहदेव को करीब एक पखवाड़ा लग गया था।

कैसा है यह इत्तेफाक

बात ‘सहदेव दिरदो’ (Sahadev Dirdo) की हो या फिर ‘भुबन पाड्याकर’ (Bhuban Badyakar) की। दोनों को प्रसिद्धि गाना गाकर मिली। दोनों ही सोशल मीडिया में आने के बाद सूर्खियों में आए। दोनों को ही लोगों से जमकर प्रशंसा मिली और स्नेह भी मिला, जिसकी वजह से आज भी सोशल मीडिया (Social Media) पर ‘काचा बादाम’ (#KachaBadam) या​ फिर ‘बसपन का प्यार’ (#BaspanKAPyar) लिखते ही दोनों तुरंत ट्रेंड करने लगते हैं। यह भी किसी इत्तेफाक से कम नहीं कि मशहूर होने के बाद दोनों ही सड़क हादसों के शिकार हुए हैं।

You cannot copy content of this page