Indian News : इंटरनेट (Internet) की दुनिया ने आम इंसान का जीवन आसान बना दिया है। हर चीज की जानकारी अब लोगों के हाथ में है। मोबाइल या कंप्यूटर पर सिर्फ एक क्लिक करके देश दुनिया की हर जानकारी पलक झपकते ही सामने देखी जा सकती है।

हालांकि इसमें भी एक सबसे बड़े सर्च इंजन (search Engine) की भूमिका अहम मानी जाती है। वह है गूगल ।
इस पर जाकर हर छोटे-बड़े सवाल का जवाब आसानी से ढूंढा जा सकता है और यह सबकुछ याद भी रखता है।




शादीशुदा महिलाएं पति (Husband) के बारे में ये करती हैं सर्च

Google के डेटा के हिसाब से शादीशुदा महिलाएं सबसे ज्यादा ये सर्च करती हैं कि ये कैसे पता करें कि उनके पति को क्या पसंद है, उनकी चॉइस क्या है और उन्हें क्या पसंद और नापसंद है।

Google पर ये सवाल भी काफी बार पूछा जाता है कि शादीशुदा महिलाएं अपने पति का दिल कैसे जीतें, उन्हें किस तरह खुश करें।

बच्चा पैदा करने का सही समय, पति को अपनी मुट्ठी में कैसे रखें एक चौकाने वाला खुलासा यह है कि विवाहित महिलाएं Google से पूछती हैं कि अपने पति को अपनी मुट्ठी में करके कैसे रखें, उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ कैसे बनाएं।

पत्नियां जानना चाहती हैं कि उन्हें अपने परिवार को बढ़ाने का फैसला कब लेना चाहिए और बच्चा पैदा करने का सही समय क्या हो सकता है।

इसका भी जवाब खोजती हैं महिलाएं आपको जिन सवालों के बारे में बताया है, उनके अलावा भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके बारे में महिलाएं शादी के बाद Google से पूछती हैं।

साथ ही, वो यह भी जानना चाहती हैं कि अपने परिवार की जिम्मेदारी किस तरह उठाई जाएगी। जो महिलाएं शादी के बाद काम करती हैं, वो Google से पूछती हैं कि उन्हें अपना खुद का बिजनेस शादी (Business wedding) के बाद कैसे चलाना चाहिए और परिवार को बिजनेस के साथ कैसे हैंडल करना चाहिए।

हालांकि इन तमाम सर्च के बाद भी कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी लेती रहती हैं। बीमारियों से निजात, दवाओं के सेवन उसके साइड इफेक्ट (Side effect) आदि के बारे में सर्च करती हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के बारे में बहुत सी महिलाएं जानकारी एकत्र करती रहती हैं। बहरहाल, Google ने इंसान का जीवन तो असान बनाया ही है, साथ ही उन्हें कमाई का भी एक विकल्पउपलब्ध करा रहा है।

You cannot copy content of this page