Indian News : बेंगलुरु | कर्नाटक के शिवमोगा की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी परशुराम को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और कई सारे टेस्ट किए। उसका इलाज किया, लेकिन उसकी हालात में सुधार ना होता देख उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया हॉस्पिटल रेफर किया दिया गया था। यहां अल्ट्रासाउंड में सामने आया कि परशुराम के पेट में कोई बाहरी ऑब्जेक्ट है। इसके बाद 25 अप्रैल को उसकी सर्जरी की गई। पेट से डॉक्टरों को चाइनीज फोन और सिम कार्ड मिला।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

डॉक्टरों को परशुराम ने बताया कि पुलिस चेकिंग में पकड़े जाने के डर से उसने फोन और सिम कार्ड निगल लिया था। 20 दिन से मोबाइल पेट में था, जब दर्द ज्यादा बढ़ गया तो अस्पताल में भर्ती हुआ था। डॉक्टरों ने बताया कि फोन इतना छोटा था कि परशुराम ने उसे आसानी से निगल लिया, फोन आहार नली में भी नहीं फंसा, लेकिन छोटी आंत में जाकर फंस गया। परशुराम ने सोचा था कि शौच के दौरान फोन उसके पेट से बाहर निकल जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धीरे-धीरे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Read More >>>> प्रियंका गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार…| Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page