Indian News : नई दिल्ली | International Day of Human Space Flight: मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत के उपलक्ष्य में, मंगलवार यानी 12 अप्रैल को विश्व स्तर पर मानव अंतरिक्ष उड़ान का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। ठीक 61 साल पहले, 27 वर्षीय सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागारिन पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले इंसान बने थे।

12 अप्रैल, 1961 को, गागारिन ने वोस्तोक 1 अंतरिक्ष यान (Vostok 1 spaceflight) का संचालन किया, जो पहला मानव कक्षीय अंतरिक्ष यान था। वह Vostok 3KA अंतरिक्ष यान में अकेले बैठे थे, जिसे वोस्तोक-के रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। सुबह करीब छह बजे अंतरिक्ष यान ने दक्षिणी कजाकिस्तान के बैकोनूर कोस्मोड्रोम से उड़ान भरी थी। कुछ ही मिनटों में गागारिन अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले इंसान बन गए। गागारिन ने लगभग 17,500 मील प्रति घंटे की गति से एक बार पृथ्वी का चक्कर लगाया।

लैंडिंग से ठीक चार मील पहले, उन्होंने खुद को अंतरिक्ष कैप्सूल से अलग कर लिया और पैराशूट का उपयोग करके सुरक्षित रूप से उतर गए। यह ऐतिहासिक उड़ान केवल एक घंटे 48 मिनट तक चली। गागारिन की उड़ान ने अंतरिक्ष में मानव प्रयास का एक नया अध्याय खोला। यह सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक बड़ी जीत थी।




27 साल के गागारिन, न सिर्फ सोवियत संघ के राष्ट्रीय नायक बल्कि दुनिया भर में एक लोकप्रिय व्यक्ति बन गए। उन्हें सर्वोच्च सोवियत सम्मान, सोवियत संघ के हीरो के खिताब से नवाजा गया।

7 अप्रैल, 2011 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने, पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की 50वीं वर्षगांठ से कुछ दिन पहले, 12 अप्रैल को मानव अंतरिक्ष उड़ान के अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया। यूएनजीए द्वारा पारित प्रस्ताव ने इसे “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए एक दिन” कहा।

यूएनजीए द्वारा पारित प्रस्ताव ने इसे “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल मानव जाति के लिए अंतरिक्ष युग की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए, सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने और कल्याण में वृद्धि करने में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान की पुष्टि करने का एक दिन” माना।

You cannot copy content of this page