Indian News : कार कंपनियां (car companies)अब CNG मॉडल पर ज्यादा फोकस कर रही हैं। मारुति सुजुकी ने तो अपनी लगभग सभी मॉडल को CNG में लाने की तैयारी कर ली है। इसके बाद हुंडई भी अपने सभी सेगमेंट में CNG मॉडल को ला रही है। CNG मॉडल की कीमत में करीब 70 से 80 हजार रुपए का अंतर आ जाता है। इसके बाद भी ऑटो बाजार (auto market)में अब CNG मॉडल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतें हैं। CNG का कीमत पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel)के काफी कम है और माइलेज बहुत ज्यादा। यही वजह है कि लोग अपनी गाड़ियों में CNG किट भी लगवा रहे हैं। हालांकि, कई लोग कार को CNG की बजाय LPG से भी चलाते हैं।

आखिर CNG और LPG में क्या अंतर होता है? इन दोनों की कीमतों में क्या अंतर है? जब बात माइलेज की आती है तब CNG और LPG में कौन ज्यादा बेहतर होता है? क्या LPG से कार को किसी तरह का नुकसान भी पहुंचता है? इन तमाम सवालों के जवाब एक्सपर्ट की मदद से जानते हैं।

CNG और LPG की कीमतें





एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में करीब 14.2Kg LPG आती है। अब सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए हो चुकी है। यानी प्रति किलो LPG की कीमत करीब 71 रुपए है। वहीं, बात की जाए CNG की तो इसकी कीमत 75 से 90 रुपए प्रति किलो तक है। इसकी कीमत देश के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग है। इस हिसाब से CNG की तुलना में LPG सस्ती हो जाती है। यही वजह है कि कई लोग रुपए बचाने के लिए पेट्रोल कार में LPG का इस्तेमाल करते हैं।

CNG और LPG से कार का माइलेज

कार में जो CNG सिलेंडर का इस्तेमाल होता है उसकी कैपेसिटी करीब 10 किलोग्राम तक होती है। हालांकि, इसमें 9 किलोग्राम तक ही CNG का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए होता है ताकि सिलेंडर के ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं आए। कई बार सिलेंडर में ज्यादा CNG भरवाने से उसके फटने के चांस बढ़ जाते हैं। CNG से कार कितने किलोमीटर चलेगी ये कार के इंजन पर भी डिपेंड करता है। जैसे, मारुति सेलेरिया का CNG मॉडल 35Km/Kg का माइलेज देता है। यानी सिलेंडर में 9 किलो CNG है, तब उससे 315Km का सफर तय कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page