Indian News

नई दिल्ली । 18 फरवरी को पूरे देश में बड़े धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। भारत में महाशिवरात्रि का अपना एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। कई वेद और पुराणों में महाशिवरात्रि के दिन को काफी पवित्र माना गया है। आज के दिन पैदा होने वाले बच्चे काफी भाग्यशाली और गुणवान होते है। आज के दिन अगर कोई श्रद्धालु सच्चे हृदय से भगवान शिव और मां पार्वती की अराधना करे तो उनकी मनोकामना जरुर पूरी होती है। फाल्गुन चतुर्दशी तिथि पर भगवान शिव ने बैरागी छोड़कर माता पार्वती के संग विवाह करके गृहस्थ जीवन में प्रवेश किया था। इसी वजह से हर वर्ष फाल्गुन चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की खुशी में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

अलग-अलग ग्रंथों में महाशिवरात्रि की अलग-अलग मान्यता मानी गई है। कहा जाता है कि शुरुआत में भगवान शिव का केवल निराकार रूप था। भारतीय ग्रंथों के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर आधी रात को भगवान शिव निराकार से साकार रूप में आए थे।




You cannot copy content of this page