Indian News : नई दिल्ली |  Mahindra Scorpio 2022 Launch  लगभग दो दसक से अधिक समय तक लोगों के दिलों में राज करने वाली Mahindra Scorpio जल्द ही नए अवतार में आने वाली है, जिसका लोगों को बेस​ब्री से इंतजार है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार कंपनी नई महेंद्र स्कॉर्पियों को 20वीं एनिवर्सरी के मौके पर जून में लॉन्च कर सकती है। यानि कंपनी इसे जून 2022 में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि महेंद्रा ने सबसे पहले स्कॉर्पियो को जून 2002 में ही लॉन्च किया था, जिसके बाद इस गाड़ी ने मार्केट में धूम मचा दी थी।

Mahindra Scorpio 2022 Launch नई तस्वीरों से पता लगता है कि सेकेंड जेनरेशन स्कॉर्पियो को बिल्कुल नया डिजाइन दिया जाएगा। आगे की तरफ बिल्कुल नई 6-स्लैट ग्रिल दी जाएगी, जो XUV700 की तुलना में छोटी है। इसमें क्रोम ट्रीटमेंट के साथ पहले से ज्यादा शार्प-दिखने वाली हेडलाइट्स मिलती हैं। एसयूवी के टॉप वेरिएंट में LED हेडलैंप्स होंगे। इसके अलावा बड़े फ्रंट बंपर, फॉगलैम्प्स, और डीआरएल मिलेंगे। यह पहले के मुकाबले बड़ी, लंबी और ज्यादा मसक्यूलर होगी।

एक्सयूवी700 की तरह स्कॉर्पियो के टॉप वेरिएंट में एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जबकि एक बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन डैशबोर्ड के सेंटर में होगा। दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों के लिए अलग-अलग एसी वेंट्स और ब्लोअर कंट्रोल होंगे। रिपोर्टों के मुताबिक, 2022 स्कॉर्पियो के केबिन में हर छोटी डिटेल पर काम किया गया है।

2022 स्कॉर्पियो में थार की तरह 2.2 लीटर डीजल और 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन होंगे, हालांकि स्कॉर्पियो में इंजन ज्यादा पावर और टॉर्क के साथ हैं। 2022 स्कॉर्पियो में थार की तरह एक नया लैडर फ्रेम चेसिस भी होगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव का भी ऑप्शन मिलेगा। लोअर वेरिएंट्स में पावर केवल रियर व्हील्स को ही ट्रांसमिट की जाएगी। 2022 स्कॉर्पियो की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। यह 12-20 लाख रुपए के बीच में रह सकती है।

You cannot copy content of this page