Indian News : राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र (Basantpur police station area) में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का रिपोर्ट लिखा जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती देख, आज बसंतपुर थाना परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

ससुराल पक्ष से दहेज और अन्य मामलों से प्रताड़ित होकर महिला ने बीते 16 मार्च को अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया था, लेकिन इस मामले में कार्यवाही नहीं होती देख आज महिला ने बसंतपुर थाना परिसर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। पीड़िता सुचिता जैन का कहना है कि उसकी रिपोर्ट भी काफी मशक्कत के बाद लिखी गई थी।

इस मामले में एफआईआर तो दर्ज कर लिया गया लेकिन उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। महिला ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके ससुराल पक्ष के लोग केवल पुलिस को नहीं मिल रहे हैं जबकि वे सब अपने घर पर ही हैं। वहीं महिला ने कहां की उसकी सास, पति और ननद के खिलाफ उसने एफआईआर करवाया है। वे लोग कार की मांग करते थे और उसे अलग-अलग तरीकों से प्रताड़ित भी करते थे। वही केस वापस लेने दबाव है बनाते हैं।

मार्च से एफआईआर होने के बाद भी ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही नहीं होती देख महिला ने अपने न्याय की मांग करते हुए थाना परिसर पर ही धरना देना शुरू कर दिया। कार्रवाई को लेकर पुलिस की समझाइश के बाद महिला थाना परिसर से उठी। इस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस गौरव राय ने कहा कि महिला की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

थाना परिसर में धरना देने पहुंची महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के कई गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं उसने अपने बच्चे का इलाज भी ससुराल वालों द्वारा नहीं करवाए जाने का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले में महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

You cannot copy content of this page