Indian News : बेक्सले : Breast Milk Jewellery हर मां की तमन्ना होती है कि वो मां बने। मां बनने के बाद महिला अपनी फैमिली लाइफ एंज्वॉय करती है और परिवार और बच्चों के बीच अपना सारा समय व्यतीत करती है। कोई भी महिला अपने बच्चे को खुद का दूध पिलाना पसंद करती न कि बाजार से खरीदा हुआ दूध। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे बताने जा रहे हैं जो अपने ब्रेस्ट मिल्क से ज्वैलरी बनाकर करोड़ो रुपए का कारोबार कर रही है। महिला की मानें तो ये व्यापार उसने तब शुरू किया था, जब लॉकडाउन में लाखों लोगों का रोजगार छिन गया था। बता दें कि यह महिला तीन बच्चों की मां है।

Breast Milk Jewellery लंदन के बेक्सले की रहने वाली तीन बच्चों की मां सफिया रियाद (Safiyya Riyadh), जो अपने पति एडम रियाद के साथ मिलकर magenta flowers नाम की एक कंपनी चलाती हैं। उन्होंने इस कंपनी को 2019 में खोला था और अब उनके पास 4 हजार से ज्यादा बुके के ऑर्डर आते रहते हैं। वहीं अब सफिया अपने पति के साथ ब्रेस्ट मिल्क ज्वैलरी बनाने के बिजनेस में उतरना चाह रही हैं।

सफिया का कहना है कि दुनिया में आजकल ज्वैलरी की मांग बढ़ चुकी है। उन्हें दुनियाभर से ब्रेस्ट मिल्क ज्वैलरी के ऑर्डर भी मिल रहे हैं। उनका मानना है कि कंपनी 2023 तक 1.5 मिलियन यानि 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। उन्होंने इस बिजनेस में सालाना 483 फीसदी का ग्रोथ होने का अनुमान भी लगाया है।




यह आइडिया सफिया को लॉकडाउन के दौरान आया था, जब उन्होंने इससे जुड़ा एक आर्टिकल पढ़ा था। इसके बाद उन्होंने इस पर काम करना शुरू कर दिया और उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर लॉकडाउन के दौरान ब्रेस्ट मिल्क ज्वैलरी पर एक्सपेरिमेंट भी किया। साफिया ज्वैलरी बनाने के लिए पहले दूध को प्रिजर्व करके रखती हैं और फिर उसे गैर पीले रंग की राल के साथ मिलाकर एक प्रोसेस के साथ तैयार करती हैं।

You cannot copy content of this page