Indian News : लखनऊ | लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। केजरीवाल ने एक बार सीएम योगी के पद से हटाने का दावा किया। उन्होंने कहा की जब मैंने कहा कि मोदी 75 साल की उम्र में इस्तीफा देंगे, क्योंकि उन्होंने ही यह नियम बनाया है। इस पर अमित शाह और भाजपा के नेताओं ने जवाब दिया कि वे आगे भी प्रधानमंत्री रहेंगे। जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई। सीएम योगी का हटना अब लगभग तय है। भाजपा 400 पार बार-बार कह रही है। मोदी सरकार देश से रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इनकी मानसिकता रिजर्वेशन के खिलाफ रही है। संविधान को यह तार-तार करना चाहते हैं। अखिलेश यादव ने कहा की, देश की 140 करोड़ की जनता इनको 140 सीट भी नहीं देगी। रोटी कपड़ा और मकान से पहले हमे संविधान बचाना है। इस बार सब बड़ी हार बीजेपी की होगी। देश को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल आए हैं। 75 साल वाला नियम तो बीजेपी फॉलो करेगी। इनके 75 साल के रिकॉर्ड को देखें तो हमेशा इन्होंने आरक्षण खत्म किया है।

Read More >>>> नागपुर में फ्लाईओवर से कूदी युवती, गंभीर रूप से घायल | Maharashtra

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page