Indian News : नई दिल्ली |  मोबाइल नेटवर्क में अगर कोई परेशानी आ जाए तो लोगों  को बहुत साड़ी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता हैं। नेटवर्क में इशू होने के चलते कई बार आप जरुरी बाते या काम पूरा नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी नेटवर्क में आने वाली दिक्क्तों से परेशान हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। आज हम आपको एक ऐसी सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप बिना नेटवर्क के भी कॉलिंग कर सकेंगे।

Jio और Airtel समेत सभी नेटवर्क प्रोवाइडर यूजर्स के लिए लेकर आए हैं खास तकनीक

 Jio और Airtel समेत सभी नेटवर्क प्रोवाइडर अपने यूजर्स के लिए एक खास तकनीक लेकर आए हैं। इसे WiFi Calling का नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल नेटवर्क नहीं आने की स्थिति में किया जाता है। इसके लिए आपको फोन में कुछ सेटिंग करनी होती है। सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाएं। सेटिंग में जाने के बाद WiFi के ऑप्शन में जाना होगा। यहां आपको WiFi Calling का ऑप्शन नजर आएगा। अगर आप बिना नेटवर्क के कॉलिंग करना चाहते हैं तो आपको इसे ऑन रखना होगा।

iPhone User को करना होगा ये

You will be make calls without mobile network : वहीं, अगर आप iPhone User हैं तो आपको Mobile Data में जाना होगा। ये आपको सेटिंग्स में नजर आएगा। इसमें जाने के बाद आपको WiFi Calling का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद फोन में WiFi Calling ऑन हो जाएगी। अगर आप Network Area से बाहर जाते हैं या फोन से WiFi कनेक्ट होता है तो आसानी से WiFi Calling ऑन हो जाएगी।

WiFi Connect होना बहुत जरुरी

You will be make calls without mobile network : बता दें, WiFi Calling के लिए WiFi Connect होना भी बहुत जरूरी होता है। WiFi Area में नहीं होने की स्थिति में ये कॉलिंग नहीं की जा सकती है। साथ ही कॉलिंग पूरी तरह WiFi के नेटवर्क पर आधारित होती है। अगर आपके WiFi के नेटवर्क अच्छे नहीं हैं तो कॉलिंग भी ठीक नहीं होगी। इसलिए सबसे पहले आपको WiFi नेटवर्क ही सुनिश्चित करने होंगे।

You cannot copy content of this page