Indian News : नई दिल्ली | सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी से जुड़ी खबरें और वीडियो जमकर वायरल होते हैं। वायरल वीडियो में कुछ मस्ती भरे और नोक झोंक और हंसी मजाक वाले वाले होते हैं, तो कुछ विवादित भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती डांस फ्लोर पर लड़के के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में लड़की और लड़के को दिल्लीवाली गर्लफ्रेंड गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लगा कि जैसे उन्होंने शादी के लिए अपने डांस को पहले से ही प्रिपेयर करके रखा हो। दोनों जोड़े में अच्छा डांस करते दिखे और जैसे रणबीर कपूर व दीपिका पादुकोण ने असल गाने में स्टेप किए थे, वे भी वैसे ही करते नजर आए।

वीडियो को इंस्टाग्राम हैंडल @shaadiii_byaah पर इस कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया, ‘मैं और वो।’ वीडियो पर एक टेक्स्ट ओवरले में लिखा है, ‘Pov: Me and my didi’s devar in her wedding.’ वीडियो का क्रेडिट इंस्टा हैंडल @bear_ly_loving को दिया गया है।

लड़के ने कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है जबकि महिला ने फ्लोर लेंथ सूट पहन रखा है। जिस गाने पर वे डांस कर रहे होते हैं वह ‘ये जवानी है दीवानी’ का है। उनके इस वीडियो को लोगों का बहुत प्रेम मिल रहा है। इस वीडियो को पिछले महीने शेयर किया गया था और इसे अब मिलियन में लोग देख चुके हैं। लाखों लाइक मिले हैं।

@indianewsmpcg

Indian News

You cannot copy content of this page