Indian News : महासमुन्द।  छत्तीसगढ़ प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत करने युवक कांग्रेस के केंद्रीय प्रतिनिधि महासमुन्द पहुंचे थे। महासमुन्द जिले से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रतिनिधि प्रदेश प्रभारी डॉक्टर पलक वर्मा, इकबाल गरेवाल, प्रियंका वर्मा, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा पहुंचे।

शहर के कांग्रेस भवन चौक से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। इस भारत जोड़ो यात्रा में युवक कांग्रेसियों ने मशाल लेकर शहर के मार्गो पर मशाल रैली निकाली की। भारत जोड़ो यात्रा के इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य के संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर भी शामिल हुए।

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जसमीत सिंह मक्कड़ ने बताया है कि महासमुन्द जिले के चारों विधानसभा में युवक कांग्रेस के विधानसभा प्रभारियों द्वारा 10 दिनों तक अपने-अपने विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी और आम जनता से रूबरू होगी।

@indiannewsmpcg
Indian News

You cannot copy content of this page