Indian News : मुरैना।  मध्य प्रदेश के मुरैना से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां सोशल मीडिया अकाउंट के लिए रील बनाने के दौरान एक युवक को गोली लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लिया। खिटौरा गांव निवासी मोनू सिकरवार उम्र 32 अपने नाना के यहां बछिया स्थापना में छत्तरपुरा पोरसा गांव गया था। जहां कार्यक्रम के बाद मोनू ने अवैध हथियार लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेस बुक के लिए रील बनाने लगा।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

रील बनाते समय अचानक कट्टे से गोली चली और सीधा मोनू की छाती में जा लगी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि, भाई नाना के यहां गया हुआ था। तभी वीडियो बनाते समय अचानक से गोली चल गई और उसके सीने में जा लगी। जिससे वो निचे गिर गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

Read More >>>> पटाखा फैक्ट्री हादसे में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, पढ़िए पूरी ख़बर…

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page