Indian News : फरीदाबाद | हरियाणा के फरीदाबाद में बीती रात को 16 वर्षीय किशोर ने सुसाइड कर लिया। उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला। युवक 10वीं में फेल हो गया था। वहीं उसके परिजनों का कहना है कि कुछ व्यक्ति उसे परेशान कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है। छानबीन जारी है और परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर का विनोद कुमार फिलहाल फरीदाबाद में सेक्टर-23ए में रहते हैं। उसके साथ उसका 16 साल का बेटा भी रहता है। जबकि विनोद की पत्नी व बेटी मुजफ्फरपुर में रह रहे हैं। बीती रात को 11 बजे के करीब घर में तब हड़कंप मच गया, जब उसके बेटे ने सुसाइड कर लिया। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किशोर कक्षा 10वीं में फेल होने के बाद से परेशान था। वहीं उसके पिता विनोद कुमार कहना है कि पुलिस अगर जांच करेगी तो पूरी जानकारी सामने आयेगी। उनका कहना है कि बच्चे ने फांसी नहीं लगाई है, बल्कि उसको मारा गया है। उसको कुछ लोग परेशान करते थे।बच्चे के पिता ने कहा कि इस बारे में पूरी जांच होनी चाहिए। बच्चे के सुसाइड की सूचना के बाद मुजेसर थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र व उसकी टीम माैके पर पहुंची और छानबीन की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सेक्टर 23 में किसी बच्चे ने सुसाइड किया है। इसके बाद वे टीम के साथ मौक़े पर पहुंचे। बच्चे के शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
Read More >>>> आग में झुलसे पति-पत्नी की मौत…| Uttarakhand
@indiannewsmpcg
Indian News
7415984153