Indian News : रायपुर । छत्तीसगढ़ महिला पर्यवेक्षक कल्याण संघ ग्रेड पे में वृद्धि तथा वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। किंतु महिला बाल विकास विभाग व विभागीय मंत्री मांगों की उपेक्षा कर रहे हैं। अंततोगत्वा पुनः आज एवं 17 मार्च को दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिया गया था। आज एकदिवसीय आंदोलन किया जा रहा है। किंतु संचालक एवं कार्यक्रम अधिकारी अवकाश स्वीकृत न करने, वेतन काटने का आदेश जारी कर आंदोलन पर दमनकारी चक्र चला रहे हैं। दमन के बाद भी आंदोलन किया जाएगा।

पर्यवेक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष ऋतु परिहार एवं प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि आज बूढ़ातालाब धरना स्थल पर सिमित संख्या में सांकेतिक आंदोलन ग्रेड पे एवं वेतन विसंगति दूर करने के लिए किया जा रहा है। शासन प्रशासन को 1 सप्ताह पूर्व सूचना दिया गया है, तथा जिला प्रशासन द्वारा आंदोलन स्थल बूढ़ातालाब में ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति भी दे दी गई है। किंतु संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रायपुर पत्र जारी कर जिलों में आंदोलन तिथि को अवकाश स्वीकृत न करने व वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।

नारी शक्ति का सम्मान स्वयं नारी होकर न करते हुए आंदोलन को और गति प्रदान करने हेतु उत्प्रेरित किया जा है। पर्यवेक्षक संघ शुक्रवार को दोपहर 11 बजे से बूढ़ातालाब धरना स्थल में धरना देकर अपनी मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे। यदि वेतन काटा जाता है और अवकाश अस्वीकृत किया जाता है तो धरना स्थल पर ही अनिश्चितकालीन आंदोलन की धोषणा कर, सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page