Indian News : लखनऊ | उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल का दूसरा दौर शुरू हो चुका है. उन्होंने यूपी की राजधानी के शहीद पथ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की गोपनीयता की शपथ ली।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय कैबिनेट के कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहे. भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस दौरान समारोह में रहे. यूपी में बनी योगी की नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री समेत 53 चेहरों को स्थान मिला है. योगी आदित्यनाथ सीएम हैं. डिप्टी सीएम के पद पर केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बिठाया गया है. वहीं, इस सूची में 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 20 राज्यमंत्रियों ने शपथ ली है।

एक नजर योगी की कैबिनेट पर…

Sr. No. नाम पद
1 योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री
2 केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री
3 ब्रजेश पाठक उप मुख्यमंत्री
4 सुरेश कुमार खन्ना कैबिनेट मंत्री
5 सूर्य प्रताप शाही कैबिनेट मंत्री
6 स्वतंत्रदेव सिंह कैबिनेट मंत्री
7 बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री
8 लक्ष्मी नारायण चौधरी कैबिनेट मंत्री
9 जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री
10 जयवीर सिंह कैबिनेट मंत्री
11 धर्मपाल सिंह कैबिनेट मंत्री
12 नंद गोपाल गुप्ता नंदी कैबिनेट मंत्री
13 भूपेंद्र सिंह चौधरी कैबिनेट मंत्री
14 अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री
15 राकेश सचान कैबिनेट मंत्री
16 अरविंद कुमार शर्मा कैबिनेट मंत्री
17 योगेंद्र उपाध्याय कैबिनेट मंत्री
18 आशीष पटेल कैबिनेट मंत्री
19 संजय निषाद कैबिनेट मंत्री
20 नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
21 कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
22 रवींद्र जायसवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
23 संदीप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
24 गुलाब देवी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
25 गिरीश चंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
26 धर्मवीर प्रजापति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
27 असीम अरुण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
28 जेपीएस राठौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
29 दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
30 नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
31 दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
32 अरुण कुमार सक्सेना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
33 दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
34 मयंकेश्वर सिंह राज्यमंत्री
35 दिनेश खटीक राज्यमंत्री
36 संजीव गोंड राज्यमंत्री
37 बलदेव सिंह ओलख राज्यमंत्री
38 अजीत पाल राज्यमंत्री
39 जसवंत सैनी राज्यमंत्री
40 रामकेश निषाद राज्यमंत्री
41 मनोहर लाल मन्नू कोरी राज्यमंत्री
42 संजय गंगवार राज्यमंत्री
43 बृजेश सिंह राज्यमंत्री
44 के पी मलिक राज्यमंत्री
45 सुरेश राही राज्यमंत्री
46 सोमेंद्र तोमर राज्यमंत्री
47 अनूप प्रधान ‘वाल्मीकि’ राज्यमंत्री
48 प्रतिभा शुक्ला राज्यमंत्री
49 राकेश राठौर गुरु राज्यमंत्री
50 रजनी तिवारी राज्यमंत्री
51 सतीश शर्मा राज्यमंत्री
52 दानिश आजाद अंसारी राज्यमंत्री
53 विजय लक्ष्मी गौतम राज्यमंत्री




योगी कैबिनेट में 5 महिलाओं को मिला मौका

बेबी रानी मौर्य : कैबिनेट मंत्री

गुलाब देवी : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

प्रतिभा शुक्ला : राज्यमंत्री

रजनी तिवारी : राज्यमंत्री

विजय लक्ष्मी गौतम : राज्यमंत्री

योगी की कैबिनेट में लखनऊ यूनिवर्सिटी के पांच चेहरे

ब्रजेश पाठक, उप-मुख्यमंत्री

सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री

मयंकेश्वर शरण सिंह, कैबिनेट मंत्री

दयाशंकर सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

दानिश आजाद, राज्यमंत्री

योगी की कैबिनेट ने कुछ नाम ऐसे जो न एमएलए न एमएलसी

जसवंत सैनी : उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हैं. 1989 में संघ कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और फिर छात्र राजनीति में आए. 2009 में एकमात्र चुनाव लोकसभा का लड़ा, लेकिन नहीं जीत पाए.

दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ : 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उन्हें पूर्वांचल विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाया गया था. इनका नाम भी लोगों को हैरान करने वाला रहा है.

दानिश आजाद अंसारी : 2022 के चुनाव से ठीक पहले इन्हें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महामंत्री बनाया गया. दानिश को मोहसिन रजा की जगह मंत्री बनाया गया है.

जेपीएस राठौर : अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष थे. जेपीएस राठौर ने आईआईटी बीएचयू से बीटेक व एमटेक की पढ़ाई की है. वर्ष 1996 में वे बीएचयू के छात्र संघ अध्यक्ष बने. वे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

नरेंद्र कश्यप : पश्चिमी यूपी के बड़े नेता माने जाते हैं. गाजियाबाद के पूर्व राज्यसभा सांसद और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षर नरेंद्र कश्यप को भी राज्यमंत्री बनाया गया है।

You cannot copy content of this page