Indian News : खरगोन | खरगोन जिले में 3 दिसम्बर को 6 विधानसभा क्षेत्र की शासकीय महाविद्यालय में होने वाली मतगणना की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और थ्री लेयर की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह ने आज तैयारी का अंतिम जायजा लिया और मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

मतगणना के दिन सुरक्षा के साथ ही स्ट्रांग रूम से मतगणना टेबल तक ईवीएम व्यवस्थित टेबल पर पहुंचने सहित मीडिया रूम की व्यव्स्था को लेकर कलेक्टर ने अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश के साथ जवाबदेही तय की है। बता दें कि खरगोन जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रो की मतों की गणना 102 टेबल पर होगी। जिले में सबसे पहले बड़वाह और अंत में भगवानपुरा विधानसभा का परिणाम आयेगा। प्रत्येेक विधानसभा क्षेत्र अलग-अलग मतगणना कक्ष में 14 -14 टेबल लगाई गई है। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने मीडिया को बताया की 3 दिसम्बर को खरगोन जिले की खरगोन, कसरावद, महेश्वर, बड़वाह, भीकनगांव और भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना की सभी तैयारियां कर ली गई।

Read More >>>> दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल | Chhattisgarh




अधिकारी और कर्मचारियों को जबादेही सौंप दी गई है। सभी 6 विधानसभा में कुल 600 कर्मचारियों की मतगणन में और करीब 400 कर्मचारियों की सीलिंग में ड्यूटी लगाई गई है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया की मतगणना को लेकर तीन लेयर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था होगी। पास धारी कर्मचारी ही सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल पहुंचेगे। प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता का प्रवेश और मीडिया के प्रवेश द्वार निर्धारित किया गया है। पार्किग और सभी व्यव्स्था सुनिश्चित कर ली गई है। सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था संचालित होगी। मतगणना स्थल पर मोबाइल प्रतिबंधित होगा।

Read More >>>> कांग्रेस 75 से अधिक सीट जीतकर पुनः सरकार बनाने जा रही है : दीपक बैज…..

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page