Indian News : भोपाल। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैदान में उतारे गए सांसदों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके अलावा पाचों राज्यों के भारतीय जनता पार्टी के 10 सांसदों ने बुधवार को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।  कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद इस समय विधायक भी हैं और सांसद भी।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

नियम के मुताबिक, 14 दिनों के भीतर उन्हें या तो संसद से या विधानसभा से इस्तीफा देना होता है। ऐसे सांसद जो मंत्री नहीं हैं, उनके लिए तो मामला आसान है। लोकसभा चुनाव अगले चार महीने में है। ऐसे में चार महीने की सांसदी के लिए पांच साल की विधायकी छोड़ने का कोई सवाल नहीं उठता। जब राज्य में अपनी ही सरकार बन रही है, तो क्या पता वहां मंत्री या फिर मुख्यमंत्री बनने का योग लग जाए।

Read More >>>> Madhya Pradesh के 205 विधायक है करोड़पति, 90 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज….




मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया था। इनमें तोमर, पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक और राव उदय प्रताप सिंह चुनाव जीत गए। कुलस्ते और गणेश सिंह चुनाव हार गए हैं। जिसके बाद केंद्रीय मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

Read More >>>> ED ने Vivo के खिलाफ आरोप पत्र किया दाखिल, कई करोड़ अवैध रूप से चीन भेजने का आरोप….

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page