Indian News : शेयर बाजार में आज बढ़त देखने को मिल रही। सेंसेक्स 322 अंक की तेजी के साथ 71,678 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी में भी 88 अंक की बढ़त रही। ये 21,605 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट और 7 में तेजी देखने को मिल रही है। ऑटो और मेटल के शेयर्स में ज्यादा तेजी है। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक फाइनेंशियल मैनेजमेंट ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास भारत में म्यूचुअल फंड कारोबार लॉन्च करने की मंजूरी मांगी है। दोनों कंपनियों ने 19 अक्टूबर 2023 को जॉइंट वेंचर के तौर पर सेबी से मंजूरी मांगी थी।

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

Mutual Fund कारोबार के लिए सेबी के पास अपडेटेड लिस्ट से इसकी जानकारी मिली है। सेबी फिलहाल इस जॉइंट वेंचर को भारत में Mutual Fund कारोबार के लिए सैद्धांतिक मंजूरी देने पर विचार भी कर रहा है। LIC को GST विभाग से 667 करोड़ रुपए का एक और डिमांड नोटिस मिला। कंपनी ने कहा नोटिस के खिलाफ अपील करेगी । वहीं LTI माइंडट्री को भी 200 करोड़ का GST नोटिस मिला है। इससे पहले भी LIC को हाल ही में 806 करोड़ रुपए का GST नोटिस महाराष्ट्र से मिला था।

Read More >>>> जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, वजह अज्ञात | Chhattisgarh




इससे पहले कल यानी 3 जनवरी को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 535 अंक की गिरावट के साथ 71,356 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 148 अंक की गिरावट रही। ये 21,517 के स्तर पर बंद हुआ था। IT और मेटल के शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी देखने को मिली थी।

Read More >>>> छत्तीसगढ़ के 89 IAS अफसरों का देर रात हुआ ट्रांसफर | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page