Indian News : भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। मौसम विभाग की मानें तो आज बुधवार को रीवा जिले के संभाग के जिलों में और पन्ना जिले में घना कोहरा छाए रह सकता है। विजिबिलिटी घटकर 50 से 500 मीटर तक रह सकती है। कई स्थानों में अति घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। दरअसल, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार काे चंबल संभाग के जिलों के अलावा शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा छाए रह सकता है। इस कारण विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर से भी कम रहने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह ही बना रह सकता है।

Read More >>>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे | Chhattisgarh




वहीं, खजुराहो एक बार फिर कोहरे के आगोश में है। लो विसिबिलिटी होने के कारण इसका असर हवाई उड़ानों पर भी देखा जा रहा है। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज का मिनिमम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में लगातार तापमान में गिरावट रहेगी। वहीं, दतिया की बात करें तो न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहा। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

Read More >>>> नकली गुटखा बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ | Chhattisgarh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page