Indian News : बागपत | कोतवाली थाना पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से शराब की बड़ी खेप बरामद की | बरामद की गई शराब की खेप निकट भविष्य में आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल के लिए हरियाणा व चण्डीगढ़ से लाई जा रही थी | शराब की कीमत 2.50 लाख रुपए के अधिक है | मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली बागपत थाना पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर निवाड़ी पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए ट्राइबर रेनॉल्ट (एचआर 10 एके 5060), सेन्ट्रो हुण्डई (एचआर 26 बीडब्लू 6612) और सेन्ट्रो हुण्डई (एचआर 69 भी 8853) को रुकवाया और चेक किया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

तीनों वाहनों से लगभग (673 लीटर) 36 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब चण्डीगढ़ मार्का, 21 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का और 20 पेटी अवैध देशी शराब हरियाणा मार्का व 58 रैपर ऑल्डमोंक रम, तीन मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए नकद बरामद हुए | पुलिस ने बताया कि बरामद शराब की कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है | वाहन चालकों के पास इतनी बड़ी खेप के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे | वाहन चालक राहुल कुमार, सन्नी, सुशील उर्फ सन्नी और मन्नू को गिरफ्तार किया गया. चारों हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं |

Read More >>>> मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे | Chhattisgarh

You cannot copy content of this page