Indian News : बुरहानपुर | मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज जी का 357 वां प्रकाश पर्व सिख समुदाय द्वारा धूमधाम से बनाया जा रहा है | समाज के लोगों द्वारा नगर कीर्तन निकला गया जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए गुरुद्वारा पर समाप्त हुआ | बुरहानपुर में प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मनमोहन बिंद्रा ने बताया कि बुधवार को बुरहानपुर शहर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा बड़ी संगत पातशाही दशमी से नगर कीर्तन प्रारंभ हुआ जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरूद्वारा पर जाकर नगर कीर्तन का समापन हुआ। शहर एवं जिले में नगर कीर्तन के दौरान करीब 10 हजार से अधिक सिख समुदाय लोग शामिल हुए | नगर कीर्तन के दौरान, कीर्तन, शबद गुरबाणी का जाप किया गया | वहीं पंजाब के गतका पार्टी द्वारा हैरत अंगेज करतब दिखाए गए।

Read More >>>> पुलिस ने 4 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार…| Uttar Pradesh

You cannot copy content of this page