Indian News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी के अतुल्य योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है।




Read More >>>>> रिटायर्ड DIG के साथ ऑनलाइन ठगी, खाते से पार की लाखों की रकम, 2 गिरफ्तार…..

उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। हम सभी महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Read More >>>> दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, वंदे भारत समेत नहीं चलेंगी ये ट्रेन, जानें वजह….

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page