Indian News : दुर्ग। भारत की आजादी के पुरोधा भारत के राष्ट्रपिता परम सत्य महात्मा गांधी की 75 वां पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने महात्मा गांधी के प्रतिमा के पास मौन रहकर श्रद्धांजली अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण वोरा ने कहा कि आज राष्ट्रीय पिता स्व. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर हम सब उनके अद्वितीय विचारों, अहिंसा के प्रयोग पर आधारित जीवनशैली और उनके संघर्ष के माध्यम से हमें सत्य और न्याय के मार्ग को दिखाना चाहिए। उनकी स्मृति में हमें हमेशा समर्पित रहना चाहिए ताकि हम समाज में सद्भावना, एकता और शांति की ओर अग्रसर हो सकें।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

वोरा ने कहा कि गांधी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी है, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप चौबे, शहर अध्यक्ष गया पटेल, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, शंकरलाल ताम्रकार, परमजीत भुई, ब्लाक अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, युवा काँग्रेस महासचिव मोहित वालदे, शिवाकांत तिवारी, बृ्रजलाल पटेल, फिरोज खान, लिखन साहू, सत्यवती वर्मा, जगमोहन ढीमर, विकास यादव, अनिस मथाई, मोहन सिन्हा, प्रमोद सोरते, विमल यादव, केडी देवगन, भोजराम यादव एवं अन्य काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Read More >>>> हाथियों के दल ने घर और फसल को किया क्षतिग्रस्त….| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page