Indian News : शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नही रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से सड़क हादसे हो रहे हैं। सड़क हादसों के कारण असमय लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला शहडोल जिले का है जहां सड़क हादसे में डॉक्टर पुष्पराज सिंह की मौत हो गई है। डॉक्टर के मौत की खबर से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार हादसा जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 मेडिकल कालेज तिराहे के पास का है।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

विपरीत दिशा में खड़े ट्रक से डॉक्टर की कार टकरा गई। इस हादसे में डॉक्टर पुष्पराज सिंह की मौत हो गई। डॉ पुष्पराज धनपुरी के होम्योपैथिक अस्पताल में पदस्थ थे। वे किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर घर वापस लौट रहे थे तभी हादसे के शिकार हो गए। कार में और कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Read More >>>> ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ रेप : Video बनाकर किया Blackmail, आरोपी गिरफ्तार | Chhattisgarh

You cannot copy content of this page