Indian News : ग्वालियर | ग्वालियर में एक 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की है। शुक्रवार सुबह जब नींद खुली तो छात्र बालकनी के गेट पर रोशनदान की जाली पर बंधे फंदे पर लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे उतारकर हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव काे निगरानी में ले लिया है। मृतक नौवीं का छात्र था और दो दिन पहले ही परीक्षा परिणाम आया था। जिसमें उसके नंबर काफी कम आए थे। परिजन की डांट के डर से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शहर के सिरोल थाना स्थित विंडसर हिल्स निवासी 15 वर्षीय आदित्य दुबे पुत्र रमन दुबे कक्षा 9वीं का छात्र था। मूल रूप से वह भिंड के रहने वाले हैं।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

आदित्य यहां अपने चचेरे भाई के साथ रहता था। वह शिवपुरी लिंक रोड पर एक निजी CBSC स्कूल में पढ़ रहा था। गुरुवार रात को आदित्य स्टडी रूम में चचेरे भाई के साथ पढ़ रहा था। इसके बाद वह अपने रूम में सोने चला गया। कुछ देर बाद उसका भाई भी रूम में पहुंच गया। सुबह 5 बजे जब चचेरे भाई की नींद खुली तो उसने देखा कि आदित्य बिस्तर पर नहीं है। उसने सोचा वॉशरूम के लिए गया होगा अभी आ जाएगा। पर काफी देर तक वह नहीं लौटा तो चचेरे भाई ने उसकी तलाश शुरू की। जब चचेरा भाई उसे तलाशते हुए दूसरी मंजिल पर बने वॉशरूम में देखने आया तो बालकनी के गेट के रोशनदान से बने फंदे पर आदित्य फांसी पर लटका हुआ था। उसे फांसी पर लटका देखकर उसने शोर मचाया तो अन्य स्थानीय लोग व अन्य परिजन वहां पर पहुंचे और उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना विंडसर हिल्स टाउनशिप की है।

Read More >>>> युवती ने जहर खाकर किया सुसाइड, जानिए क्या है पूरा मामला…| Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page