Indian News : जयपुर | जयपुर के ओटीएस चौराहे पर गुरुवार रात कार भीषण आग लग गई। कार में सवार चाचा-भतीजे समेत चार लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद JLN मार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया। जाम खुलवाने में करीब आधा घंटा लग गया।
पुलिस ने बताया की किशनपोल बाजार निवासी सुनील शर्मा का मालवीय नगर में होटल है। रात करीब 9:30 बजे वह अपने दोस्त नवीन खंडेलवाल की कार लेकर काम से निकले थे। कार को सुनील ड्राइवर कर रहे थे, जबकि पास वाली सीट पर भतीजा वैभव बैठा था। पीछे वाली सीट पर कर्मचारी साहिल व शक्ति बैठे थे। साहिल और शक्ति ने बताया की होटल से कार लेकर निकलते ही कुछ आवाज आना शुरू हो गई, लेकिन कार से आ रही आवाज पर ज्यादा गौर नहीं किया। चौराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की एक गाड़ी की मशक्कत से करीब 10 मिनट में आग पर काबू पाया गया। कार में लगी आग से सरस पार्लर तक जाम लग गया। JLN मार्ग पर लगे जाम को करीब आधे घंटे की मशक्कत कर सुचारु करवाया गया।
Read More >>>>> Jharkhand के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय…..