Indian News : कानपुर देहात | कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में फोम गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में 4 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read more>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

घटना कानपुर देहात के रनिया औद्योगिक क्षेत्र में फोम गद्दा फैक्ट्री की है। जहां सुबह करीब 8 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री के गार्ड धर्मेद्र कुमार ने बताया कि एक शिफ्ट में कुल 15 मजदूर काम करते हैं। सुबह की शिफ्ट में 10 मजदूर काम करने आए थे। फायर ब्रिगेड की चार और गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। साथ ही, एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।




जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया- मामले की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। राहत और बचाव कार्य में लगे प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, आपदा राहत, फायर सर्विस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read more>>>>>मुजफ्फरपुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन हुई बेपटरी…| Bihar

घटनास्थल पर प्रशासन एवं पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्यों में सुबह से लेकर शाम तक लगी रही। रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी को बाहर निकाल लिया गया है। कुल 3 लोगों के मृत होने की सूचना है। घायलों का इलाज चल रहा है। मृत व घायल के परिवार वालों को नियमानुसार आपदा राहत सहायता प्रदान की जाएगी।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page