Indian News : चंडीगढ़ | पंजाब में एक महिला ने अपनी दिलेरी दिखाते हुए तीन लुटेरों को घर में घुसने से रोक दिया। CCTV में कैद हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में महिला डटकर दरवाज़ा बंद रखती है और लुटेरों का सामना करती है। वीडियो में महिला अपने शरीर के वजन से मुख्य दरवाजे को बंद रखती है ताकि लुटेरे अंदर ना घुस पाएं। इसके बाद वो एक सोफे को दरवाज़े के पीछे लगा देती है और खिड़की से मदद के लिए चिल्लाती है।

सोशल मीडिया एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि लुटेरों ने एक घर को लूटने की कोशिश की, लेकिन घर में मौजूद बहादुर महिला के आगे लुटेरे कुछ नहीं कर पाए। बहादुर महिला ने अकेले ही तीन लुटेरों को धूल चटा दी। इस बहादुर महिला को तीन लुटेरों के सामने डटे हुए देखकर वाकई दिल खुश हो गया |

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े




जहां एक घर में लुटेरे घुसने की कोशिश कर रहे थे। घर में मौजूद मंदौप कौर ने सूझबूझ का परिचय देते हुए खुद को और बच्चों को एक कमरे के अंदर बंद कर लिया। इसके साथ ही वो मदद के लिए चिल्लाते रही। महिला की इस बहादुरी देख लुटेरे भाग निकलने को मजबूर हो गए। ये घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई।

Read more>>>>पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या…| Uttar Pradesh

पुलिस ने दर्ज किया मामलामहिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने बताया कि उसका पति जगजीत सिंह का सोने का कारोबार है। रोजाना की तरह वह सुबह अपनी दुकान पर निकल जाते है। दोपहर करीब 3.30 बजे वह बच्चों के साथ घर अंदर मौजूद थी। इसी दौरान देखा कि तीन लुटेरों जोकि हथियारों से लैस थे, वह दीवार फांद कर अंदर घुस आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया है।

@Indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page