Indian News : एस्कार्ट सर्विस के पाकिस्तानी कनेक्शन के बाद जांच एजेंसियां सकते में हैं। साइट्स को अश्लील सामग्री और सर्वर मुहैया करवाने वाले एजेंट पाकिस्तानी नागरिक फयाज की जानकारी जुटाई जा रही है। क्राइम ब्रांच ने करीब 15 खातों को सीज करवाया है।

मास्टर माइंड प्रशांत शिंदे के पांच कंप्यूटर जब्त कर लिए गए हैं। एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक जमानती जुर्म होने के कारण शिंदे की कंपनी अरागलोन टेक्नोलाजी साईंराम प्लाजा में काम करने वाले मैनेजर संतोष देवीसिंह सोलंकी प्राइम पार्क सहित इंजीनियर पुष्पेंद्र राजेंद्रसिंह गंगानगर देवास, कुंदन भगवानसिंह प्लेटिनम पैराडाइज, मानेंद्र बादामसिंह पटेल ट्रेजर विहार, पवन रामबन गोस्वामी प्लेटिनम पैराडाइज, अमय मिलिंद माइंदे तेजपुर गड़बड़ी, कृष्णपाल महेंद्र प्रतापसिंह स्कीम-51, जितेंद्र राजेंद्र जैन स्कीम-54 को जमानत दे दी, लेकिन मास्टर माइंड प्रशांत शिंदे और पाकिस्तानी नागरिक फयाज के बारे में पूछताछ की।

जानकारी मिली कि शरदचंद्र मार्ग धार निवासी प्रशांत के पिता धार के कलेक्टोरेट में पदस्थ हैं। उसने भोलाराम उस्ताद मार्ग पर रूम किराये से लिया और करीब चार साल पूर्व भंवरकुआं क्षेत्र में आइटी कंपनी खोल ली। उसने इंजीनियर फयाज से संपर्क किया और पाकिस्तान से सर्वर लेकर हार्लोथप डाटकाम, बेडपेज डाटकाम और ईबैकपेज डाटकाम के नाम से तीन एस्कार्ट साइट्स बनाईं। इन वेबसाइट्स को मेंटेन करने और पोर्न मटेरियल अपलोड करने के लिए 80 हजार से एक लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से इंजीनियर की भर्ती की।




आरोपित दिखाने के लिए यलो पेज की तरह कुछ अन्य क्लासीफाइड साइट्स भी बनवाता था ताकि उस पर शक न हो। काम बढ़ने पर प्रशांत गोवा रहने चला गया। यहां से वह स्कायप और टीम व्यूवर से साइट्स हैंडल करने लगा। तीनों साइट्स ईकामर्स वेबसाइट्स की तरह काम करती हैं।

इन पर देहव्यापार में लिप्त 20 देशों के दलाल लड़कियों के अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर अपलोड कर देते थे। इसके बदले प्रशांत और उसकी कंपनी के खाते में लाखों रुपये महीने मिलता था। पुलिस ने कर्मचारियों, कंपनी और प्रशांत के करीब 15 खातों की जानकारी जुटा ली है। एडीसीपी के मुताबिक कर्मचारियों ने फयाज को देखने से इन्कार किया है, जानकारी मिली है वह भारत आया था।

You cannot copy content of this page