Indian News : हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है। जब ये मर्यादा टूट जताई है उससे जुड़े सभी रिश्ते तबाह हो जाते हैं। चाहे वह देवर-भाभी का रिश्ता हो, भाई-बहन का रिश्ता हो या जीजा साली का। किसी को भी अपनी सीमाएं-मर्यादाएं नहीं भूलनी चाहिए। आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताते हैं, जहां एक ही लड़की के प्यार में पागल होकर दो लोग डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए। दरअसल उत्तरप्रदेश से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक जीजा अपनी ही साली के प्यार में पागल हो गया।
डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया युवक
जीजा-साली का रिश्ता बेहद मजाकिया होता है, लेकिन मजाक अगर प्यार में बदल जाए और जीजा की नजर ही अपनी साली पर आ जाए तो ये गलत होगा। दरअसल, ये पूरा मामला यूपी के ललितपुर का है। जहां शनिवार 5 अगस्त को पहले तो एक लड़का डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और प्रेमिका से शादी करने की जिद करने लगा। आपको जानकर हैरानी होगी की ये कोई और नहीं बल्कि लड़की का जीजा ही था। पुलिस के मनाने के बाद भी वह नीचे उतरने को राजी नहीं हुआ। ऐसे में जब प्रेमिका ने उससे शादी करने की बात मान ली, तो वह बड़ी मुश्किल से नीचे उतरा। इसके बाद जीजा ने ऐसी हरकत की कि तीनों को थाने जाना पड़ा।
जीजा ने भी कर दी ऐसी हरकत
दरअसल, प्रेमी प्रेमिका की शादी की बात सामने आने के बाद जीजा इस शादी को रुकवाने के लिए उसी डेढ़ सौ फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और कहने लगा कि जब तक यह शादी नहीं रुकेगी वह नीचे नहीं उतरेगा। इसके बाद मौके पर एक बार फिर पुलिस को आना पड़ा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जीजा, साली और प्रेमी को थाने ले गई।
प्रेमी को लड़की के घरवालों ने पीटा
इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि झांसी निवासी एक युवती ललितपुर में अपने जीजा के घर रहती थी। इसी दौरान उसको एक युवक से प्यार हो गया, लेकिन उसकी जानकारी जीजा और उसके परिवार के लोगों को लग गई। तो उसे पीटने लगे और उस पर पाबंदी लगाना शुरु कर दिया। ऐसे में लड़की घबरा गए और उसने प्रेमी से दूर जाने का मन बना लिया। लेकिन यह प्रेमी कहां मानने वाला था। वह लड़की से शादी करने के लिए टावर पर चढ़ गया और उसे टावर से उतारने के लिए प्रेमिका ने शादी की शर्त तो मान ली, लेकिन जीजा ने टावर पर चढ़कर पूरा मामला ही बिगाड़ दिया।