Indian News : गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के कुसौंधी टोला दुदही गांव में बुधवार की सुबह एक महिला गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव होने से आग लग गई जिससे महिला आग के आगोश में समा गई और बुरी तरह झुलस गई। झुलसे अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में महिला का प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आग से झुलसी महिला राहुल राम की पत्नी पिंटू कुमारी बताई जा रही है।
घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि आग से झुलसी महिला रसोई घर में चाय बना रही थी। इसी दौरान गैस चूल्हे का पाइप फट गया और उसमें से गैस रिसाव होने लगा और आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह फैलने लगा। आग महिला के कपड़ा में पकड़ लिया जिससे महिला भाग नही पाई। इस दौरान महिला आग के आगोश में समा गई मौके पर अन्य परिजन ना होने के कारण आग बुझ नही सका और आग से वह बुरी तरह झुलस गई।
जब तक परिजन मौके पर पहुंचते तब तक महिला बुरी तरह झुलस गई थी। परिजनो ने तत्तकाल उसे ईलाज के लिये हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुँची महिला को चिकित्सकों द्वारा स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया ।
महिला के परिजनों ने बताया कि आग से झुलसी महिला की शादी दो साल पहले हुई थी जो 6 माह की गर्भवती है, लेकिन महाराष्ट्र में मजदूरी के दौरान उसके पति राहुल की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पति के मौत के बाद महिला अपने मैके में ही रहती थी लेकिन आज वह भी आग से झुलस गई। फिलहाल महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
@indiannewsmpcg
Indian News