Indian News : उत्तरप्रदेश | 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से करीब 500 आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी | इनमें अकेले बिहार से 100 ट्रेनें चलेंगी | प्राण प्रतिष्ठा के बाद बिहार से बड़ी संख्या में लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे | वहीं बिहार से अयाेध्या के लिए बसें भी चलाई जाएंगी | उत्तरप्रदेश से सटे बिहार के जिलों से बसें चलाने की भी योजना है | मंगलवार को दिल्ली में आयोजित बीजेपी की उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया है |

<<<<>>>>>Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े<<<<<<<

चुनावी साल में बीजेपी अयोध्या की आस्था से लोगों को जोड़ने के लिए 25 जनवरी से बड़ा अभियान चलाने वाली है | इसके तहत दो महीने तक बिहार समेत अन्य राज्यों के लोगों को अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा | इसके लिए बीजेपी ने तीन राष्ट्रीय महासचिवों की देखरेख में सभी राज्यों के पदाधिकारियों की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है |

Read More >>>> ढाबा में खाना खा रहे युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला, मचा हड़कंप…| Madhya Pradesh

You cannot copy content of this page