Indian News : भिवानी | बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के तार हरियाणा से जुड़ गए हैं। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 और नवी मुंबई पुलिस की टीम ने रविवार रात को एक जॉइंट ऑपरेशन करके अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश के मामले में वांछित आरोपी को भिवानी से गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव तिगड़ाना के दीपक उर्फ जोनी के तौर पर हुई है। उसको आगामी कार्रवाई के लिए नवी मुंबई पुलिस को सौंपा गया है। भिवानी सीआईए स्टाफ-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के मामले में वर्ष 2024 में थाना पनवेल सिटी नवी मुंबई में मामला दर्ज किया गया था।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

इसके तहत नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान की हत्या की साजिश को नाकाम करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। आरोपी दीपक कई वर्षों से नवी मुंबई में रहता था। वहीं सलमान खान के घर व फार्म हाउस की रेकी व हत्या की योजना बनाने वाले आरोपियों के संपर्क में था। साथियों की धरपकड़ के बाद वह भाग कर भिवानी आ गया था। काफी समय से यहीं छिपा हुआ था। मुबई पुलिस भी उसका पीछा करते हुए यहां पर आ पहुंची। आरोपी दीपक को नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है।

Read More >>>> ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी से 13 लोगों की मौत…| Madhya Pradesh

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page