Indian News : भोपाल | मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही पर लगाम लगाते हुए ग्वालियर में पदस्थ बीज निगम अधिकारी को नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग के कृत्य के आरोप में संजीव कुमार की शासकीय नौकरी से सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। बीज निगम अधिकारी संजीव कुमार पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे।

महिला ने कहा था की अधिकारी संजीव कुमार ने उसे नौकरी दिलाने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने का ऑफर दिया था। इसके बाद मामला प्रदेश की सियासत में सुर्खियों में बना रहा। इसके बाद सीएम मोहन यादव ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संजीव कमार के खिलाफ कार्रवाई की। सीएम मोहन यादव ने एक्स पर लिखा है कि घोर निंदनीय और अमर्यादित कृत्य करने वाले बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की संविदा सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गईं हैं। ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Read More >>>> Durg : ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा |

You cannot copy content of this page