Indian News : रायपुर । हिमंता बिस्वा सरमा के चैलेंज और नीतिन नबीन के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा ​था कि हमारे किसी नेता को BJP के कालनेमी रूपी राम भक्तों से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वह भूपेश बघेल हैं। वे राम और कृष्ण दोनों का काम कर रहे हैं। सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि राम वन पथ गमन परिपथ का विकास कांग्रेस ने किया।

Loading poll ...

नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज स्थापित किए गए। 15 साल तक BJP ने भगवान राम को भुला दिया था, भगवान राम के ननिहाल, माता कौशल्या को भुला दिया था। हिमंता बिस्वा सरमा हो या नीतिन नबीन वे बताएं कब और कहां उन्होंने भगवान राम के कार्य किए। दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। CM ने कहा था कि CG में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई। धर्मांतरण की प्रक्रिया से राज्य में रोहिंग्या आ रहे हैं। BJP नेता हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये आकर स्थानीय से शादी करते हैं।

Read More <<<< Bollywood अभिनेत्री Kangana Ranaut पहुंची नए संसद भवन, कहा-PM मोदी ने पूरा किया वादा |

@indiannewsmpcg

Indian News

7415984153

You cannot copy content of this page