Indian News : झारखंड | कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है | सिंहभूम से सांसद और झारखंड पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा सोमवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई | बताया जा रहा है कि बीते कुछ दिनों से वो गठबंधन से नाराज चल रही थीं | रांची में बीजेपी पार्टी ऑफिस में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद रहे।

Indian News के WhatsApp Channel से जुड़े

बीजेपी जॉइन करने के बाद गीता कोड़ा ने कहा – कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है, कोई सोच नहीं। जिस तरह से कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, लोगों को बांट रही है, उससे लोगों को ठेस पहुंची है | पार्टी नेतृत्व हमेशा चुप रहा है और न ही हमें जवाब दिया जिस तरह से PM मोदी हर क्षेत्र के लिए काम कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में ही झारखंड में विकास होगा।

Read More >>>> 6 IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के 49 अधिकारियों का ट्रांसफर…| Chhattisgarh

You cannot copy content of this page