Indian News

राजनांदगांव। CG Accident मानपुर-औंधी मुख्यमार्ग स्थित ग्राम सेन्डावाही में बाइक सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गए। इस हादसे में एक की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि बाइक सवार तीन युवक पखांजुर से औंधी जा रहे थे तभी बाइक पुल में अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने देखा की एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल है। मृतक की पहचान पुलिस ने जयपाल खलको निवासी चिमनी भटार के रूप में की है। वहीं घायल राजपाल लकड़ा व अन्य को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

You cannot copy content of this page