Indian News : बेमेतरा | छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2023 में आज बुधवार 01 मार्च 2023 को विषय हिन्दी की परीक्षा का आयोजन जिले के कुल 73 केंद्रों में किया गया। कक्षा 12 वीं में कुल पंजीकृत 11403 विद्यार्थी है। आज दर्ज 11257 में 11041 प्रविष्ट एवं 216 अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केंद्र जेवरा, कठिया रांका, नांदघाट, टेमरी का निरीक्षण किया गया। श्रम अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र सेजेस देवकर, बालक देवकर, राजामोहगांव का निरीक्षण किया गया। खनिज अधिकारी बेमेतरा द्वारा परीक्षा केन्द्र ठेलका, कारेसरा, खाती, देवरबीजा, बीजा, पदुमसरा, ओडिया, खैरझिटीकला का निरीक्षण किया गया। एस.डीओ पी.एच.ई. द्वारा परीक्षा केन्द्र जेवरी, बैजलपुर, जेवरा, कठियारांका, बावामोहतरा, कन्या शाला बेमेतरा, बालक स्कूल बेमेतरा का निरीक्षण किया गया।

कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी द्वारा परीक्षा केन्द्र छिरहा, बालक दाढी, कन्या दाढी, प्रतापपुर, बालक नवागढ, कन्या नवागढ, का निरीक्षण किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं द्वारा परीक्षा केन्द्र कन्या बेरला, सेजेस बेरला, लेंजवारा, सरदा, कुसमी का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार बेमेतरा/बेरला/साजा/नवागढ/थानखम्हरिया एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के दलों द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। केन्द्राध्यक्षों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नकल प्रकरण निरंक रहा एवं आज की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

@indiannewsmpcg

You cannot copy content of this page